{"_id":"66e344d29f2ae7bba507f8a4","slug":"death-of-person-injured-in-road-accident-jind-news-c-199-1-sroh1006-122906-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
Fri, 13 Sep 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
जींद। गांव खापड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल दंपती में पति की उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब के पातड़ा निवासी बीराबाई ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को वह अपने पति बिल्लूराम के साथ बाइक पर सवार होकर गांव मिर्चपुर आई हुई थी। जब वह लौट रहे थे, तो खापड़ गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। दोनों को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक ले जाया गया था, जहां पर बुधवार रात को उनके पति की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जांच शुरू कर दी है।