{"_id":"60ae8fb38ebc3e139c347c50","slug":"death-in-corona-did-not-stop-in-district-eight-people-died-on-wednesday-jind-news-rtk610197226","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रही कोरोना से मौत, बुधवार को आठ लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रही कोरोना से मौत, बुधवार को आठ लोगों की गई जान
विज्ञापन
मई महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी है। लेकिन मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को 978 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 89 लोगों को संक्रमित पाया गया। जबकि 232 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब 912 एक्टिव केस रह गए हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को भागखेड़ा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, शीतलपुरी कॉलोनी जींद निवासी 68 वर्षीय महिला, हिसार जिले के अलीपुरा निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, शिव चौक जींद निवासी 56 वर्षीय महिला, गांव ढिगाना निवासी 65 वर्षीय महिला, जींद निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय जींद निवासी महिला, निर्जन गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इनमें नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के पिता भी शामिल हैं। हालांकि वह कोरोना से निगेटिव हो चुके थे। लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 89 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले में अब तक 20408 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19025 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 471 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 912 एक्टिव केस बचे हैं। विभिन्न अस्पतालों में 192 लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि अन्य लोग घरों पर ही उपचार ले रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 855 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 245200 लोगों के सैंपल ले चुका है।
नागरिक अस्पताल में 73 लोग दाखिल
नागरिक अस्पताल में दस दिन पहले तक 146 लोग दाखिल थे। इस समय अस्पताल में केवल 73 लोग दाखिल हैं। इनमें से 21 लोग पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर तथा 21 लोग पुरानी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर दाखिल हैं। जबकि 29 लोग नई बिल्डिंग में दाखिल हैं। दो लोग इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हैं। इन मरीजों में से 20 मरीज आईसीयू में है । जबकि चार वेंटिलेटर पर हैं। तीन लोगों को बुधवार को नागरिक अस्पताल में मौत हुई है। बुधवार को ही दस नए मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। जबकि 18 लोगों को छुट्टी दी गई है। दो लोगों को नागरिक अस्पताल से रेफर किया गया है।
विज्ञापन
खतरा अभी टला नहीं है। यह अच्छी बात है कि संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही। लोगों को लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।