{"_id":"5785401e4f1c1b0e7913e596","slug":"dealer-agenst-fir-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड छिपाने पर डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड छिपाने पर डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज
jind
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों के वार्ड तीन के राशन डिपो के संचालक द्वारा राशन वितरण के रिकार्ड को गायब करने पर पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग के कार्यालय में शिकायत दी थी कि सफीदों के वार्ड तीन के डिपो होल्डर ने राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। जब सूचना पाकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रिकार्ड को तलब किया तो उसने रिकार्ड को छुपा लिया। बार-बार कहने के बावजूद भी उसने रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। इसके बाद शिकायकर्ता ने इस मामले को जिला परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने रखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चार अधिकारियों को जांच में लापरवाही बतरने पर उनको निलंबित कर दिया था। अधिकारियों के निलंबन के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक जसवंत की शिकायत पर पुलिस ने डिपो संचालक संजीव के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन