फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of woman found in hotel, young man accompanying her absconds on the pretext of taking food

Jind News: होटल में मिला महिला का शव, साथ आया युवक खाना लेने के बहाने हुआ फरार

Wed, 24 Jul 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found in hotel, young man accompanying her absconds on the pretext of taking food
23जेएनडी45: नागरिक अस्पताल में शव को लेकर आई पुलिस। संवाद।
जींद। पुराना बस अड्डे के पास मंगलवार दोपहर को मंजू होटल के एक कमरे में महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बारे में छानबीन की। होटल में जमा करवाए गए कागजातों में महिला की पहचान शामलों खुर्द निवासी 28 वर्षीय पूजा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर सैनी मोहल्ला निवासी कमल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शव को शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पुराना बस अड्डे के नजदीक मंजू होटल में कर्मचारियों को दोपहर के समय बदबू आने लगी। इस दौरान उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई तो उसने मौके पर आकर रिकॉर्ड खंगाला तो मृतक की पहचान गांव शामलो खुर्द निवासी पूजा (28) के रूप में हुई। पूजा के पति की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सुबह ही पूजा व सैनी मोहल्ला निवासी कमल ने होटल में कमरा बुक करवाया था। कमल होटल से गायब था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाया। डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर सूर्य ने बताया कि दोनों ने मंगलवार सुबह कमरा नंबर चार बुक करवाया था। दोपहर को लगभग एक बजे व्यक्ति खाना लाने की बात कहकर होटल से निकल गया, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया है। मृतका की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल महिला के जेठ सुरेश कुमार के बयान पर कमल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

23जेएनडी45: नागरिक अस्पताल में शव को लेकर आई पुलिस। संवाद।

23जेएनडी45: नागरिक अस्पताल में शव को लेकर आई पुलिस। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed