{"_id":"6216688ceb8fdb4d7141b2a1","slug":"dead-body-of-a-person-who-went-to-in-laws-house-was-found-in-the-pond-of-village-budhakheda-jind-news-rtk639281813","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए व्यक्ति का बुढ़ाखेड़ा गांव के तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए व्यक्ति का बुढ़ाखेड़ा गांव के तालाब में मिला शव
विज्ञापन
ससुराल गए व्यक्ति का शव बुढ़ाखेड़ा गांव के तालाब में मिलने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
गांव बुढ़ाखेड़ा में ग्रामीणों ने बुधवार शाम को गंदे पानी के तालाब में एक शव को तैरते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।
सूचना पाकर डायल112 मौके पर पहुंची और सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस को जेब से सीनियर सिटीजन कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान गतौली गांव निवासी 66 वर्षीय धर्मबीर के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। गतौली निवासी रविंद्र ने बताया कि उसके पिता धर्मबीर की सुसराल हथवाला गांव में है। वह 22 फरवरी को हथवाला गांव में गया हुआ था। मृतक को आंखों से कम दिखाई देता था। यह बुढ़ाखेड़ा गांव में कैसे पहुंचा इसका पता नहीं है।
जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।