फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of a missing farmer found in the field, accused of forcing the bank officer to commit suicide

खेत में मिला लापता किसान का शव, बैंक अधिकारी पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing farmer found in the field, accused of forcing the bank officer to commit suicide
जींद स्थित नागरिक अस्पाल में किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Jind
चार दिन से लापता किसान का शव खेत में मिला, मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

सुसाइड नोट में यूनियन बैंक के मैनेजर पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का अरोप, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। गांव निडाना से चार दिन पहले लापता हुए 55 वर्षीय किसान बलबीर का शव सोमवार को खेत में मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें जींद के बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर जतिन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर निडाना गांव के खेतों में एक किसान का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान निडाना गांव निवासी बलबीर के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलने जब पुलिस पहुंची तो किसान की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है कि उसने यूनियन बैंक में एक लाख रुपये की एफडी करवाई थी। इसके अलावा फसल बीमा भी करवाया था। बैंक मैनेजर ने उसे दोनों में से किसी की भी रसीद नहीं दी। इसको लेकर वह गई बार मैनेजर के पास गया, लेकिन पिछले सप्ताह बैंक मैनेजर ने उसे झूठे मामले में फंसाने की चेतावनी दी। वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने बलबीर के बेटे अनिल की शिकायत पर आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों ने दी है पुलिस को शिकायत
परिजनों के अनुसार बैंक मैनेजर ने बलबीर को फोन पर धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। साथ ही मैनेजर ने भी पुलिस को शिकायत दी है। नौ सितंबर को बलबीर को पुलिस ने थाना में बुलाया था। वह घर से आया, लेकिन वापस नहीं लौटा। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो अविवाहित बेटे
बलबीर के दो बेटे व दो बेटी हैं। दोनों बेटियों की शादी की हुई है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। दोनों बेटे खेती में ही अपने पिता का हाथ बटवाते हैं। बलबीर ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। ऐसे में इस घटना से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है।

बॉक्स
पुलिस को सूचना मिली थी खेतों एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को मृतक किसान की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -समरदीप सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी 13: मृतक किसान बलबीर का फाइल फोटो। संवाद।
13जेएनडी 28: जींद स्थित नागरिक अस्पताल में मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद।

 बलबीर का फाइल फोटो।

बलबीर का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed