फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of 50 year old Baba found in pond

Jind News: तालाब में मिला 50 वर्षीय बाबा का शव

Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 50 year old Baba found in pond
22जेएनडी19: तालाब से शव को बाहर निकालते हुए ग्रामीण। संवाद
सफीदों(जींद)। उपमंडल के गांव करसिंधू के तालाब में एक बाबा का शव मिला। शव की पहचान बाबा किरड़ाई नाथ उर्फ जगदीश (50) निवासी गांव दरियापुर के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर उसे नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव करसिंधू स्थित मंदिर में बाबा किरड़ाई नाथ उर्फ जगदीश पिछले काफी समय से रह रहे थे। वह पिछले कई दिनों से गायब थे। ग्रामीणों ने सोचा कि बाबा कहीं गए हैं और आ जाएंगे। मंदिर के साथ में ही तालाब लगता है और बताया जाता है कि बाबा पैर फिसलकर तालाब में गिर गए। किसी को भी इस बात का पता नहीं चला। शनिवार सुबह किसी व्यक्ति को तालाब में शव दिखाई दिया, उसने भगवा कपड़े पहने हुए हैं। व्यक्ति ने इस बात की सूचना गांव के चौकीदार कर्मबीर सिंह को दी। चौकीदार ने इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस सफीदों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वे यहां पर पहुंचे थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed