फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC summoned six Panchas of Pegan, they will present their side on 24th April

Jind News: पेगां के छह पंचों को डीसी ने किया तलब, 24 अप्रैल को रखेंगे पक्ष

Sat, 19 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
DC summoned six Panchas of Pegan, they will present their side on 24th April
अलेवा। पेगां गांव के सरपंच तथा पंचों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी सिलसिले में 14 पंचों के अलावा बाकी बचे छह पंचों को डीसी ने निजी सुनवाई के लिए पत्र लिखकर 24 अप्रैल को कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसान पेगां गांव की सरपंच रतनी देवी ने बीडीपीओ कार्यालय अलेवा को लिखे में पत्र में बताया था कि गांव में कुल 20 पंच हैं, लेकिन गांव के 15 पंच लगातार ग्राम सभा की बैठकों से गैर हाजिर चल रहे हैं। पंचों ने ग्राम सभा की बैठकों से गैर हाजिर होने बारे कोई पत्र ग्राम सचिवालय में ग्राम सचिव या सरपंच को नहीं दिया और न ही अपनी उपस्थिति दर्ज की। इससे ग्राम पंचायत पेगां का न सिर्फ समय बर्बाद हुआ, बल्कि कोई भी कार्य नहीं हो पाया। इसके बाद गांव के समस्त पंचों की बैठक खंड विकास व पंचायत कार्यालय अलेवा में बुलाई गई। इसमें हाजिर पंचों ने गांव में विकास कार्यों को लेकर कहा, लेकिन जैसे ही ग्राम पंचायत में गए तो फिर स्थिति वैसी की वैसी रही। पंचों के गैर हाजिर रहने के कारण गांव के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होने के कारण पंचों को 10 फरवरी 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी करके निजी सुनवाई के लिए डीसी कार्यालय बुलाया। इसमें सुनवाई के दौरान डीसी ने आदेश दिए गए कि सुनवाई के दौरान उपस्थित पंचों के अलावा बाकी पंचों को शामिल किया जाए। इसके चलते डीसी ने 24 अप्रैल को बाकी पंचों को भी सुनवाई के लिए तलब किया है।
विज्ञापन





फिलहाल कार्यालय से बाहर हैं। पत्र का पता लगाकर ही मामले को लेकर कुछ बताया जा सकता है।
-अक्षयदीप चौहान, अलेवा, बीडीपीओ




फिलहाल पंचों को पत्र बाबत उनके मामला संज्ञान में नहीं हैं। जैसे ही कोई विभागीय पत्र आएगा। उसी के आधार पर पंचों को अवगत करवाने का काम किया जाएगा।-मंदीप, ग्राम सचिव, पेगां गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed