{"_id":"6553bbe141f6e11472089c08","slug":"dc-returns-report-to-sexual-harassment-committee-jind-news-c-199-1-sroh1007-8714-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीसी ने यौन उत्पीड़न कमेटी को लौटाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीसी ने यौन उत्पीड़न कमेटी को लौटाई रिपोर्ट
विज्ञापन
जींद। उचाना के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने यौन उत्पीड़न कमेटी को मामले की जांच सौंपी थी। कमेटी ने बिना अपनी टिप्पणी के डीसी को केवल छात्राओं की ओर से दिए गए बयानों के आधार पर रिपोर्ट सौंप दी। डीसी ने कमेटी को रिपोर्ट वापस करते हुए इस पर अपनी टिप्पणी भी डालने के लिए कहा। वहीं महिला आयोग ने अपना उचाना के स्कूल का दौरा रद्द कर दिया। अब इस कमेटी की टिप्पणी के आधार पर पता चलेगा कि इस मामले में प्राचार्य कितना दोषी है। 31 अगस्त को उचाना के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महिला आयोग समेत अनेक अधिकारियों को भी पांच पेज का एक पत्र लिखा था। इस पत्र में छात्राओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ तथा यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की। इसमें चार छात्राओं की शिकायत पर 30 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारियों समेत पुलिस अधिकारियों को भी तलब किया था। महिला आयोग की फटकार के बाद पुलिस ने प्राचार्य को 4 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। महिला आयोग ने 14 नवंबर को जींद का दौरा करने की भी बात कही थी। जिला प्रशासन ने यौन उत्पीड़न कमेटी को मामले की जांच सौंप दी थी। अब कमेटी ने डीसी को जो जांच रिपोर्ट सौंपी, उसमें कमेटी सदस्यों ने कोई टिप्पणी नहीं लिखी, बल्कि छात्राओं के बयान की कॉपी ही लगाकर रिपोर्ट बना दी। अब डीसी ने कमेटी सदस्यों को अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट सौंपने को कहा है। टिप्पणी के आधार पर ही पता चलेगा कि प्राचार्य दोषी है या नहीं।
यौन उत्पीड़न कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें कमेटी सदस्यों की टिप्पणी नहीं थी। उनसे अब टिप्पणी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके बाद ही पता चलेगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आया है। जल्द ही प्रतिक्रिया समेत रिपोर्ट मिल जाएगी।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी
14 नवंबर को जींद का दौरा करना था। अब प्राचार्य की गिरफ्तारी हो गई है तो दौरा रद्द कर दिया गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें आगे कुछ कहा जाएगा। यदि छात्राओं के साथ गलत हुआ है, तो उनको न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
-रेनु भाटिया, चेयरपर्सन महिला आयोग हरियाणा।