फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC reprimands construction officials and contractor over underpass mudslide

Jind News: अंडरपास की मिट्टी धंसने पर डीसी ने निर्माण अधिकारियों तथा ठेकेदार को फटकारा

Tue, 25 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
DC reprimands construction officials and contractor over underpass mudslide
24जेएनडी37:  भिवानी रोड अंडरपास पर लगभग 400 मीटर तक की गई गहरी खुदाई जिसके कारण हादसा होने का ड - फोटो : टूंडला के गांव ​िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान
जींद। जेडी सात दिल्ली-भठिंडा रेलवे लाइन पर बन रहे भिवानी रोड अंडरपास की मिट्टी धंसने के मामले में सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने डीजीएम तथा ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। जायजा लेने के दौरान निर्माण को देख रहे अधिकारियों से तीखे सवाल भी किए। ठेकदार को मध्य रात्रि तक कार्य पूरा करने और कार्यकारी अभियंता को रात को भी निर्माण स्थल मौके पर बने रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने जांच के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए ठेकेदार को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद एक कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया जो मिट्टी धंसने या बनने के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही की जांच करेगी। डीसी ने माना कि कुछ तो दिक्कत हुई है, उसकी जांच की जाएगी। अगर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेडी सात पर चल रहे अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी खिसकने के बाद तीन दिन तक घरों में बंद महिला व बुजुर्गों और पशुओं को निकालने की व्यवस्था रात तक करने के निर्देश दिए। इसके चलते जेडी सात के दोनों और मकानों पर खतरा मंडरा गया। कुछ मकान तो ऐसे हैं, जिनके दरवाजे के आगे 40 फूट गहरी खोदी गई खाई है। मकानों को खतरा होने के साथ उनमें रहने वाले लोग तथा उनके पशु अंदर कैद हो गए हैं। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मकानों को गिरने से बचाने के लिए कदम कछुए की चाल से चल रहे हैं। जब कि यह कार्य छह से सात घंटे में होना चाहिए था। काम तीन दिन बीत जाने के बाद भी पूरा नही हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेन गुजरने के साथ होती है धड़कन तेज, बारिश हुई तो मंजर होगा खतरनाक
अंडरपास निर्माण के साथ दोनों तरफ पचास से अधिक घर हैं। कुछ मकान तो बिल्कुल मुहाने पर हैं। जिनके नीचे चालीस फीट गहरी खाई है, जबकि कुछ मकानों के तीन से चार फिट दूरी पर यह खोदी गहरी गई खाई हैं। मिट्टी रेतीली है। जब दिल्ली-भठिंडा रेलवे लाइन से रेलगाड़ी गुजरती है तो मिट्टी भुरभुरा लगती है। इसके साथ उनमें रहने वाले लोगों की धड़कनें ऊपर-नीचे होने लगती हैं। अगर बारिश होती है तो उसके बाद का परिणाम खतरनाक होगा। मिट्टी को रोकने के लिए जो कदम उठाए गए थे, वह नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण कमेटी करेगी मामले की जांच : डीसी
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि तकनीकी नाली निर्माण में दिक्कत रही है। इसके लिए भी निरीक्षण कमेटी बनेगी। जांच लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। रात तक मिट्टी के कट्टे वहां पर भर दिए जाएंगें। एंबूलेस, फायर बिग्रेड, पंप सेट को तैयार रखा गया। मकानों में दरार आई हैं, या डिजायन व ड्राइंग से संबंधित जो दिक्कत है, उसे सरकार के पास भेजा जाएगा।

24जेएनडी37:  भिवानी रोड अंडरपास पर लगभग 400 मीटर तक की गई गहरी खुदाई जिसके कारण हादसा होने का ड

24जेएनडी37:  भिवानी रोड अंडरपास पर लगभग 400 मीटर तक की गई गहरी खुदाई जिसके कारण हादसा होने का ड- फोटो : टूंडला के गांव िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed