फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC reached grain market and took strict cognizance of farmers' problems

Jind News: अनाज मंडी पहुंचे डीसी ने किसानों की समस्याओं का लिया कड़ा संज्ञान

Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
DC reached grain market and took strict cognizance of farmers' problems
14जेएनडी24-धान की ढेरी पर मीटर से नमी की जांच करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद
नरवाना। धान खरीद के 72 घंटे के अंदर अदायगी संबंधित किसानों के बैंक खातों में सीधे जा रही है। नरवाना की विभिन्न मंडियों में अब तक 2 लाख 61 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि जिले में शनिवार तक 3359 मीट्रिक टन विभिन्न एजेंसियों ने खरीदा है। यह बात डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सोमवार को नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा करने के बाद कही। उन्होंने मंडी में ढेरियों पर जाकर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी ने किसानों की उठान की धीमी गति के बारे में रखी बात पर कड़ा संज्ञान लेते हुए खरीद एजेंसियों, मिलर्स को उठान प्रक्रिया में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम दलजीत सिंह और डीएसपी अमित कुमार भाटिया भी मौजूद रहे। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 31 राइस मिल हैं। इनमें से केवल नरवाना में 15 राइस मिल चल रहे हैं। तीन-चार को छोड़कर सभी राइस मिल से प्रशासन की बातचीत हो चुकी है। अब सभी राइस मिलर्स विभिन्न खरीद एजेंसियों के माध्यम से धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से कर रहे हैं। जिले की सभी मंडियों में खरीद की रिपोर्ट प्रतिदिन डीएफएससी को एकत्रित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी मंडियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। सभी मंडियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, समुचित पेयजल, अस्थायी शौचालय तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाना सहित तमाम सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके अलावा सभी एसडीएम तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मंडियों का समय-समय पर दौरा कर रहे हैं। किसानों के लिए प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का बराबर मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव विकास गोयल, मिलर एसोसिएशन प्रधान संजीव गर्ग, डीएफएससी राजेश आर्य, डीएम हैफेड संदीप पूनिया, अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान राजेश शर्मा, मैनेजर वेयर हाउस यशपाल, सब इंस्पेक्टर डीएफएससी टहल सिंह मौजूद रहे।

14जेएनडी24-धान की ढेरी पर मीटर से नमी की जांच करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद

14जेएनडी24-धान की ढेरी पर मीटर से नमी की जांच करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed