फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC laid the foundation stone for the chambers to be built in the new library hall

Jind News: डीसी ने न्यू लाइब्रेरी हॉल में बनने वाले चैंबरों का किया शिलान्यास

Sat, 23 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
DC laid the foundation stone for the chambers to be built in the new library hall
22जेएनडी18-जिला बार एसोसिएशन की तरफ  न्यू लाइब्रेरी हॉल के प्रथम तल पर बनने वाले कैबिन व चैंबरो
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला बार एसोसिएशन की तरफ न्यू लाइब्रेरी हॉल के प्रथम तल पर बनने वाले केबिन व चैंबरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डीसी ने कहा कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है।
विज्ञापन

वादी को समय पर न्याय दिलाना ही संपूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र लक्ष्य है। न्याय पाने के अधिकार की सुरक्षा करते हुए देश की न्याय व्यवस्था हर नागरिक को सहज और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर न्याय दिलाना एक सामाजिक सूत्र है जिसे हम सभी को अपने अपने दायरे में पूरी शिद्दत से निभाना चाहिए। इन नए चैंबरों के बनने अधिवक्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कहा कि इस निर्माण कार्य में जिला प्रशासन की ओर डी प्लान के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने बताया कि न्यू हॉल के प्रथम तल पर अधिवक्ताओं के लिए 16 चैंबर/कैबीन बनाए जाएंगे। ये चैंबर अभी निर्माणाधीन है। इन चैंबरों के बनने से अधिवक्ताओं को फायदा होगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के उप प्रधान विशाल खटकड़, सचिव संदीप कौशिक, सह सचिव विजय सोलंकी, पूर्व प्रधान रामरूप चहल, अधिवक्ता हेमंत सुखीजा, संजीत मलिक, देवराज मलिक, सुरजीत श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed