{"_id":"69aeb1e76c594c61f705e5f8","slug":"dc-gave-instructions-to-improve-the-cleanliness-and-drainage-system-of-the-city-jind-news-c-199-1-jnd1010-149631-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीसी ने दिए शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीसी ने दिए शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Tue, 10 Mar 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी09: लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियाें की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रश
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी तथा कचरा प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों काे निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों को कहा कि शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए उन्हें पकड़वाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएं।
डीसी ने पटियाला चौक स्थित ईश्वर नगर में गंदे पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि रेलवे कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या का समाधान रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किया जाए। साथ ही आसपास के सीवरेज की सफाई करवाकर गलियों के पानी के कनेक्शन सीवरेज से जोड़े जाएं ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
उन्होंने वीटा मिल्क प्लांट से निकलने वाले वेस्ट पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा नालों की सफाई नियमित रूप से जारी रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने रेलवे अधिकृत क्षेत्र में बनाए गए पानी के टैंकों पर भी संज्ञान लेते हुए कहा कि कोई भी टैंक बिना ढक्कन के नहीं रहना चाहिए। सभी टैंकों पर ढक्कन लगाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या बीमारी फैलने की आशंका न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदरों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ टीमों की सहायता ली जाए।
बैठक में एसडीएम जींद सत्यवान मान, डीएमसी सुरेन्द्र कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।