फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC Dr Vaishali Sharma planted trees at the railway junction.

Jind News: रेलवे जंक्शन पर डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने किया पौधरोपण

Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
DC Dr Vaishali Sharma planted trees at the railway junction.
09जेएनडी19: डीसी वैशाली शर्मा पौधरोपण करते हुए। स्रोत :प्रशासन
जींद। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने और आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को हमारा परिवार संस्था के साथ डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने भी पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का संचालन जींद से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह जींद और पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। डीसी ने हमारा परिवार संस्था से जुड़ी महिलाओं द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन से यात्रा किए जाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अनूठा और सराहनीय प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed