फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daytime electricity supply restored in villages, will be available for 4 hours

Jind News: गांवों में दिन की बिजली आपूर्ति बहाल, 4 घंटे मिलेगी

Wed, 01 May 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Daytime electricity supply restored in villages, will be available for 4 hours
30जेएनडी10-जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता।
जींद। बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय बंद की गई बिजली सप्लाई को चालू कर दिया है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिन में चार घंटे बिजली दी जाएगी। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए बिजली नियामक उपाय (पीआरएम) में बदलाव कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र को शाम 7 से सुबह 7 बजे तक और दिन में सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली मिलेगी। वहीं ढाणी में रहने वालों को भी इसी तरह बिजली मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा खेतों की बिजली सप्लाई में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजली निगम ने अप्रैल की शुरुआत में गेहूं की कटाई के सीजन के चलते दिन के समय खेतों और गांव की बिजली बंद कर दी थी, क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। इसको लेकर खेतों से गुजरने वाली लाइनों में शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटनाओं का अंदेशा बना हुआ था। इसका असर घरेलू सप्लाई, कृषि और उद्योगों की सप्लाई पर पड़ा था। वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं के दिन के कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे। इससे पेयजल सप्लाई, चारा काटने और आटा पीसने जैसे कार्य समय पर नहीं हो पा रहे थे। इनके लिए शाम को बिजली आने का इंतजार करना पड़ रहा था। अब दिन के समय बिजली सप्लाई शुरू होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को 16 घंटे मिलेगी बिजली सप्लाई

नए पीआरएम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में अब 16 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। ढाणियों में बसे हुए उपभोक्ताओं को सुबह 4 से 11 और शाम को 5 से 6 बजे तक बिजली मिलेगी। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगी और रात 8 से सुबह 2 बजे तक बिजली सप्लाई चालू रहेगी। इसका यह फायदा होगा कि दिन के घरेलू कार्य किए जा सकेंगे, क्योंकि दिन के कार्य करने के लिए शाम होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं खेतों की बिजली सप्लाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक और शाम को 6 से 7 बजे तक चलेगी। खेतों को 8 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके अलावा मेरा गांव जगमग योजना के तहत शामिल गांवों में नया पीआरएम लागू किया है।


बिजली निगम ने नया पीआरएम लागू कर दिया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब दिन के समय भी बिजली मुहैया होगी। वहीं मेरा गांव जगमग योजना के तहत शामिल गांवों को भी नए पीआरएम के अनुसार बिजली मुहैया होगी। गेहूं की कटाई के चलते दिन के समय बिजली सप्लाई रोक दी गई थी। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद।

30जेएनडी10-जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता।

30जेएनडी10-जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता।

30जेएनडी10-जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता।

30जेएनडी10-जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed