फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DAV Public School players hoisted the flag

Jind News: डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School players hoisted the flag
24जेएनडी18: खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद। - फोटो : लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर चौराहे के पास पाटी गई नाली।
नरवाना। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और इसी का उदाहरण डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना के होनहार खिलाड़ियों ने प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के खिलाड़ियों ने न केवल पदक जीते बल्कि नरवाना और हरियाणा का नाम भी रोशन किया। रायपुर (छत्तीसगढ़) में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिता में तीरंदाजी स्पर्धा में सौरभ ने अंडर-19 वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

वहीं नवीन खटकड़ ने अंडर-17 वर्ग में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा 10 से 12 जनवरी तक नोएडा व दिल्ली में आयोजित गर्ल्स टूर्नामेंट में तमन्ना ने स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। लॉन्ग जंप में प्रीत ने रजत पदक, जबकि कुश्ती में प्रियंती ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में आयोजित एसजीएफआई नेशनल खेल प्रतियोगिता में शुभम ने आर्चरी में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों के सम्मान में स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मंत्री कृष्ण बेदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित होता है, जो जीवन में सफलता की नींव बनता है।

विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक बारेराम, शिक्षिका सुनीता राविश, स्टाफ सदस्यों और विजेता खिलाड़ियों द्वारा एक प्रेरणादायक रैली भी निकाली गई। यह रैली सीनियर विंग से शुरू होकर हिसार रोड स्थित रेस्ट हाउस से होते हुए जूनियर विंग तक पहुंची। प्राचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में प्रशिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी अहम योगदान होता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षक बारेराम और शिक्षिका सुनीता राविश को पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed