फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters should break their silence and speak without any hesitation: Sonakshi

बेटियों को चुप्पी तोड़कर, बिना झिझक व संकोच रखनी चाहिए बात : सोनाक्षी

Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Daughters should break their silence and speak without any hesitation: Sonakshi
30जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करने की शप
जींद। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुरेंद्र गौड़ की अध्यक्षता में कराया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह ने शिरकत कर छात्राओं को वर्तमान में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का विषय घरेलू हिंसा, मोबाइल फ्रॉड, छेड़छाड़ व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, रहा।
विज्ञापन

इसमें आईपीएस सोनाक्षी सिंह ने 12 वीं कक्षा की छात्राओं को महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियां जाने अनजाने में गलत कदम उठाकर मां-बाप की सहमति के बगैर शादी कर लेती हैं। बाद में आर्थिक समस्या के कारण परिवार टूट जाता है। शिक्षा से ही इन समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला की यह अच्छी पहल है अपराजिता, अपराजिता का अर्थ है, जिसे कोई नहीं हरा सकता और वह नारी है। इसके लिए महिलाओं को आत्मविश्वास मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बेटियों के लिए कहा कि उन्हें चुप्पी तोड़कर, बिना झिझक, बिना संकोच अपनी बात कहनी चाहिए। उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ उनकी आवाज ही इस पुरुष प्रधान समाज में उन्हें उनके हक और अधिकार दिला सकती है। जब समाज में नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 व 1090 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रहीं हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है। सोनाक्षी सिंह ने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है। शक्तिशाली तभी बना जा सकता है, जब हम अपने आत्म विश्वास को मजबूत कर आगे बढ़ें। प्रधानाचार्य ने भी छात्राओं को आईपीएस सोनाक्षी की तरह अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।

30जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करने की शप

30जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करने की शप

30जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करने की शप

30जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी आवाज बुलंद करने की शप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed