फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters are the strength of the family and society: Kavita Rani

बेटियां परिवार और समाज की ताकत हैं : कविता रानी

Mon, 13 Jul 2026 04:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Daughters are the strength of the family and society: Kavita Rani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव ईंटल खुर्द में स्वास्थ्य विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ सभा की। ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, गिरते लिंग अनुपात और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारी पवन कुमार और कविता रानी ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की ताकत हैं तथा उन्हें शिक्षा और रोजगार के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही समाज और देश के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण लिंग जांच कराना और करवाना कानूनन अपराध है।

उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटा-बेटी में समानता, कन्या भ्रूण हत्या का विरोध और बेटियों को शिक्षित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आशा वर्कर कमला और रीना भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed