{"_id":"65c92e3a8b4cc008a5025b2c","slug":"datasingh-border-completely-sealed-with-three-layers-of-security-jind-news-c-199-1-sroh1007-112919-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन लेयर की सुरक्षा कर दातासिंह वाला बॉर्डर पूरी तरह सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन लेयर की सुरक्षा कर दातासिंह वाला बॉर्डर पूरी तरह सील
Mon, 12 Feb 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद
जींद/नरवाना। पहले जींद के एसपी रहे और नूंह में हिंसा होने पर वहां एसपी तैनात किए गए नरेंद्र बिजरानिया अब दातासिंह वाला बॉर्डर की कमान संभालेंगे। जींद के एसपी सुमित कुमार तथा नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरानिया दोनों मिलकर अब पंजाब से बॉर्डर पार करके आने वाले किसानों को रोकने की योजना बनाएंगे। दातासिंह वाला बॉर्डर पर तीन लेयर के सुरक्षा इंतजाम करते हुए बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा जिले में तीन जगह और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
इनमें पोली गांव के पास जींद-रोहतक की सीमा पर, उझाना तथा नरवाना नहर के पास भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं। फिलहाल केवल दातासिंह वाला बॉर्डर को सील किया गया है। रविवार सुबह छह बजे ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद हो गई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
13 फरवरी के किसानों के कूच को लेकर दातासिंह वाला बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर पहले से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। वहीं नरवाना की तरफ से पंजाब की तरफ भी वाहन चालकों को नहीं जाने दिया जा रहा। पंजाब की तरफ से भी बॉर्डर क्रॉस करने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उझाना में भी एक तरफ से रास्ते को बंद कर दिया गया है। रविवार देर शाम तक शहर के आउटर एरिया में भी रास्तों को पत्थर अड़ाकर बंद कर दिया गया। पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा लगाई है। इसमें पत्थरों को आपस में जोड़कर उसमें सीमेंट से बना मैटीरियल भरकर ठोस दीवार का रूप दे दिया गया है। उसके ऊपर कंटीली तार भी लगा दी गई हैं। दूसरी लेयर में पत्थरों को अड़ा दिया है और तीसरी लेयर में कंटेनरों को मिट्टी से भरकर बॉर्डर पर रख दिया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी मौके पर खड़ा कर दिया है। सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी है कि किसी भी व्यक्ति को आसपास फटकने तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नरेंद्र बिजरानिया ने लिया जायजा
नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने भी बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम नरवाना अनिल कुमार दून भी मौके पर मौजूद रहे। डीएसपी की निगरानी में नेशनल हाईवे को पूरी तरह से ब्लाॅक कर दिया गया। पटियाला रोड पर लगाए गए नाके पर बड़े ट्रकों को पंजाब की तरफ जाने से पूरी तरह से रोक दिया गया वहीं कार चालकों को भी आगे नहीं जाने दिया। बॉर्डर पर कुछ वाहन चालकों को वापस भेज दिया। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
नूंह में दो दिन में हालात किए थे सामान्य
आईपीएस नरेंद्र बिजरानिया इस समय नूंह में एसपी हैं। वह लगभग डेढ़ साल तक जींद में एसपी रहे थे। उनकी जींद में एसपी के पद पर तैनाती उस समय हुई थी, जब किसान आंदोलन प्रदेश और खासकर जींद में अपने चरम पर था। नरेंद्र बिजरानिया ने तत्कालीन डीसी नरेश नरवाल के साथ मिलकर जींद जिले में हालात को बेहतर तरीके से शांत रखा था। उन्होंने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया। नरेंद्र बिजरानिया की जींद के लोगों में इमेज ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए अधिकारी की है। उनका खासा प्रभाव जींद जिले के लोगों पर है। खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों पर भी उनका खासा प्रभाव है। इन तमाम बातों को देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने अब 13 फरवरी के किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के सबसे संवेदनशील जिलों में शुमार जींद में उन्हें विशेष रूप से नूंह से भेजा है। वह 13 फरवरी के किसानों के दिल्ली कूच के दौरान जींद जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में जींद पुलिस की मदद करेंगे। जिस समय नूंह में हिंसा हुई थी, उस समय भी नरेंद्र बिजरानिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था। उन्होंने वहां पर जाते ही दो दिन में ही हालात सामान्य कर दिए थे। वाद