फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dangerous meter boxes hanging on electric poles

Jind News: बिजली के खभों पर लटक रहे खतरे के मीटर बॉक्स

Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dangerous meter boxes hanging on electric poles
नरवाना। शहर में कई जगह खंभे पर लटके बिजली मीटरों की सुरक्षा के सवाल को लेकर बिजली निगम गंभीर नहीं है। बिजली की चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग द्वारा गलियों में खंभों पर लगाए गए बिजली के मीटर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। क्योंकि सड़कों के किनारे खड़े बिजली के खंभों पर लगाए गए अधिकतर मीटरों के बक्से टूटे हैं।
विज्ञापन

इनमें से काफी बक्से तो ऐसे हैं, जो बिल्कुल सड़क को छूने वाले हैं और ये मीटर अब बिजली की सप्लाई देने वाली तार के सहारे ही लटके हैं। वहीं, शहर में बिजली निगम की ओर से लगाए गए बिजली मीटर बारिश के मौसम में किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। कहीं बिजली के मीटर बॉक्स टूटे हुए हैं, बहुत सारे मीटर के बक्से खुले हैं। मीटर बॉक्स नीचे होने की वजह से कोई भी बच्चा या आवारा पशु इनको छू लेते है तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शहरवासी भीम सिंह, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, जयभगवान, पवन कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि बिजली निगम द्वारा खंभों पर लगाए गए मीटर बॉक्स बीते कई माह से टूटे पड़े हैं। जमीन से महज कुछ ही फीट की ऊंचाई पर लटके बिजली मीटर की किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस ओर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है, इससे लोगों में रोष है। शहर के कई गली-मोहल्लों में लगे ऐसे मौत के बक्से किसी भी क्षण किसी हादसे का कारण बन सकते हैं। बिजली निगम ने बिजली के मीटर घरों से निकाल कर गलियों में खड़े खंभों पर लगा दिए। मीटर बक्से कई जगह गलत ढंग से लगे हैं तो कई जगहों पर टूटे हुए भी हैं। इन टूटे मीटर बॉक्सों तक किसी भी बच्चे का हाथ आसानी से पहुंच सकता है और हादसा हो सकता है। कई जगह बक्से खुले हुए हैं और उनकी सीलें टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

बारिश के दिनों में भी बढ़ जाती है बिजली मीटर जलने की घटना

बारिश के दिनों में खंभों पर लटके बिजली मीटर के जलने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। क्योंकि शाॅर्ट सर्किट की घटना के दौरान एक मीटर में आई तकनीकी खराबी आसपास के मीटरों को भी जला देती है। इस तरह की परेशानी से एक साथ कई उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा जाता है। कई बार खंभों पर शार्ट सर्किट होने से कई बिजली मीटर जलने की घटना हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


वर्जन

शहर में खंभों पर लगे बिजली के मीटर कहीं लटके-टूटे या बॉक्स से बाहर निकले पड़े हैं। ऐसे बक्सों को ठीक करने का काम किया जा रहा है, जहां से बक्से के टूटे होने की लोकेशन और सूचना मिलती है उनको ठीक करवाया जा रहा है। मीटर के बक्सों को आवारा पशु तोड़ देते हैं। जल्द ही शहर के टूटे मीटर बाॅक्स को ठीक करवाने का काम करेंगे।

–कर्मबीर, जेई, बिजली विभाग नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed