फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dallewal's health deteriorated, blood pressure reached 76/44.

Jind News: डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, ब्लड प्रेशर 76/44 तक पहुंचा

Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dallewal's health deteriorated, blood pressure reached 76/44.
नरवाना। खनौरी बॉर्डर पर 36वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। मंगलवार को मोर्चे पर पटवारी एवं नहरी यूनियन ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को व किसान आंदोलन का समर्थन किया। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि सोमवार देर रात जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 76/44 तक आ गया था, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की भावना है कि जिस किसान समाज की उन्होंने 44 वर्षों तक सेवा की है, चार जनवरी को खनौरी किसान मोर्चे पर उन सभी के दर्शन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डल्लेवाल का मानना है कि आज जो उनकी तबीयत है, उस स्थिति में किसी भी समय कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसलिए सभी किसानों को चार जनवरी को खनौरी किसान मोर्चे पर अपना जरूरी संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चार जनवरी की किसान महापंचायत की तैयारी के लिए सभी राज्यों में जिला स्तर पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस दौरान किसान नेताओं ने भी कहा कि उनकी केंद्र सरकार के साथ अपनी मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डल्लेवाल पिछले 36 दिनों से शांतिपूर्वक तरीके से आमरण अनशन चला रहे हैं और मोर्चे की तरफ से भी खनौरी मोर्चे पर कोई ऐलान नहीं था, फिर भी खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से हाई अलर्ट रहा। भारी संख्या में यहां सेना के जवानों व पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया गया। इतना ही नहीं बड़े अधिकारियों ने भी दातासिंह वाला बार्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अबतक किसानों से बातचीत करने का मन नहीं बनाया। किसान नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने के आदेश जारी किए हुए है। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा भी होने देंगे। क्योंकि अब डल्लेवाल के चारों ओर नौजवानों ने कड़ा पहरा लगाया हुआ है जो रात रातभर जागकर डल्लेवाल की सुरक्षा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed