{"_id":"688a6db9ee6a1d69d2058205","slug":"daily-essential-food-items-and-sanitary-napkins-provided-to-women-jind-news-c-199-1-sroh1009-138591-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दैनिक जरूरत की खाद्य सामग्री व महिलाओं के लिए दिए सेनेटरी नैपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दैनिक जरूरत की खाद्य सामग्री व महिलाओं के लिए दिए सेनेटरी नैपकिन
Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी36: इनर व्हील क्लब की सदस्य जनसेवा संस्थान में सामान भेंट करते हुए। संवाद
जींद। इनर व्हील क्लब ने जनसेवा संस्थान (रोहतक रोड) पर महिलाओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें उन्होंने महिलाओं की इच्छानुसार भोजन करवाया। इसके अलावा, क्लब की तरफ से उनकी दैनिक जरूरतों के लिए सेनेटरी नैपकिन, 50 किलो चावल और चार बाल्टी पानी के लिए दान दी।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने कहा कि क्लब जरूरतमंद महिलाओं व युवतियों के सहयोग के लिए काम करता है। वह महीने में दो से तीन बार सामूहिक रुप से जरूरतमंद महिलाओं की हर तरह की सहायता करते हैं। वह सामाजिक सुरक्षा के लिए भी काम करते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए संगठन की तरफ से पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। उन्होंने जनसेवा संस्थान के पदाधिकारियों को कहा कि अगर भविष्य में भी यहां जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो वह वह हर संभव सहायता करेंगे। इस अवसर पर प्रेम दलाल, सरोज गर्ग, विनोद कटवाल, दीप्ति, डॉ. सीमा, अनु गोयल, वंदना गुप्ता, नीतू गोयल मौजूद रहे।