फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cyclothon will enter the district tomorrow, Deputy Speaker Dr. Krishna Middha inspected it

Jind News: साइक्लोथॉन कल करेगी जिले में प्रवेश, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने किया निरीक्षण

Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will enter the district tomorrow, Deputy Speaker Dr. Krishna Middha inspected it
जींद। ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश भर में चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 23 अप्रैल को जिला में प्रवेश करेगी। इस यात्रा को 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर परशुराम चौक से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन ने इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण साइक्लोथॉन यात्रा के सफल आयोजन को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों , सामाजिक संस्थाएं, खाप पंचायतों के साथ बैठक कर सुझाव लिए। इसमें उन्होंने आमजन को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को नशा मुक्त किया जा सके। इसमें उन्होंने इन लोगों से सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह यात्रा 23 अप्रैल को जिला के उपमंडल नरवाना और उचाना होती हुई जींद में प्रवेश करेंगी। 24 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन में जिले के काफी युवा भाग लेंगे और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। यह यात्रा परशुराम चौक से सफीदों गेट, रुपया चौक, पटियाला चौक, टेंडरी मोड और ईक्कस होती हुई नारनौंद में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को ड्रग फ्री बनाना है। हिसार से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन पूरे राज्य में युवाओं को जोड़ते हुए एक सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रही है। उन्होंने कहा कि जींद जिले में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने इस साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण करवाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और इसके जरिए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी विवेक आर्य, जींद एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सफीदों एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, आरटीए गिरीश, जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक, नगराधीश डाॅ. आशीष देशवाल, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, सर्वजातीय सर्वखाप प्रधान टेकराम कंडेला, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, कालवा खाप के प्रधान दिलबाग कुंडू, सिंगरोहा खाप के प्रधान रमेश जामनी, बूरा खाप प्रतिनिधि मास्टर रामचन्द्र, जयपाल, अजमेर, अजूरा व बीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed