फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cyber thugs cheating by sending false message to cut electricity connection

Fraud: बिजली कनेक्शन काटने का झूठा मैसेज भेजकर हो रही ठगी, हो जाइए सावधान

Mon, 18 Jul 2022 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 01:15 AM IST
सार

लोगों को ठगने के लिए अब साइबर ठगों ने नया तरीका निकाला है। बिजली निगम जींद के अधीक्षक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सावधान रहने की अपील की।

विज्ञापन
Cyber thugs cheating by sending false message to cut electricity connection
साइबर ठगों द्वारा लोगों के मोबाइल पर भेजे जा रहे मैसेज। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता केडी बंसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर आपके पास बिजली बिल जमा नहीं करवाने पर कनेक्शन काटे जाने का मैसेज आ रहा है तो जरा सावधान हो जाइए। यह मैसेज झूठा होता है, क्योंकि इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके खाते में मौजूद राशि निकाली जा सकती है।

विज्ञापन


या जो नंबर मैसेज में दिया गया है, उस पर कॉल करने के बाद साइबर ठग आपका खाता खाली कर सकता है। ऐसे में जींद बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल जमा करवाने के नाम पर अज्ञात नंबरों से आपके पास कोई मैसेज आ रहा है तो उस से अलर्ट रहें और इस बारे में बिजली निगम कार्यालय से संपर्क करें। 
विज्ञापन


लोगों को ठगने के लिए अब साइबर ठगों ने नया तरीका निकाला है। साइबर ठग मैसेज भेजकर बिजली उपभोक्ताओं को चेताते हैं कि यदि  आपने अभी बिजली का बिल नहीं भरा तो आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद यदि उपभोक्ता उक्त नंबर पर बात करता है या फिर दिए गए लिंक पर क्लिक करता है तो उसका खाता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जींद में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन पंचकूला, चंडीगढ़ में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। उपभोक्ता के पास जो मैसेज भेजा जाता है, उसमें उसका अकाउंट नंबर तथा बिल नंबर की डिटेल होती है, जिस पर वह विश्वास कर लेता है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को इससे सावधान रहने की जरूरत है। 


मैसेज की जानकारी निगम कार्यालय में दे
बिजली उपभोक्ता इस तरह के मैसेज से सावधान रहें। मैसेज की जानकारी निकटतम बिजली निगम कार्यालय में दें। किसी भी बिजली निगम के कर्मचारी या अन्य व्यक्ति से मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को साझा नहीं करें। बिजली निगम की तरफ से इस तरह के मैसेज नहीं भेजे जाते हैं। निगम के कर्मचारी कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता से खुद संपर्क करते हैं। - केडी बंसल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed