फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CSC leader gave widow pension even though her husband was alive

Jind News: सीएससी संचालक ने पति के जिंदा होने के बाद भी बनवा दी विधवा पेंशन

Thu, 12 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
CSC leader gave widow pension even though her husband was alive
जींद। नरवाना में सीएससी संचालक ने पति के जिंदा होने के बाद भी महिला की विधवा पेंशन बनवा दी, जबकि महिला का पति बुढ़ापा पेंशन ले रहा है। सीएएससी संचालक ने दंपती से पेंशन की एवज में 40 हजार रुपये लिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद सदर थाना पुलिस ने सीएससी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरनामपुरा निवासी जसबीर ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी अनपढ़ हैं। गांव का ही दीपक फौजी नरवाना में सीएससी सेंटर चलाता है। वर्ष 2021 में दीपक उनके घर आया और कहा कि वोटर कार्ड के हिसाब से उनकी उम्र 60 साल बन रही है। वह दोनों की बुढ़ापा पेंशन बनवा देगा। इसके लिए दीपक से उनसे 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उनकी पेंशन भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े का उस समय पता चला जब आंगनबाड़ी वर्कर ने घर पहुंच कर कांता से उसके पति जसबीर का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा। इस पर कांता ने कहा कि उसकी पति जसबीर जिंदा हैं और बुढ़ापा पेंशन भी ले रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि आपकी तो विधवा पेंशन बनी हुई है। जसबीर और कांता ने आरोप लगाया कि सीएससी संचालक दीपक ने उन्हें गुमराह कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के पास फर्जीवाड़े की शिकायत आई थी, जिस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी सीएससी संचालक दीपक उर्फ फौजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-पवन कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed