{"_id":"678e9248fb14db26e209af3e","slug":"crsus-mass-communication-department-third-in-documentary-competition-jind-news-c-199-1-jnd1001-128728-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में सीआरएसयू का जनसंचार विभाग तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में सीआरएसयू का जनसंचार विभाग तृतीय
विज्ञापन
जींद। विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिता में सीआरएसयू के जनसंचार विभाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के एमए के छात्र अंजू, अमन, संदीप, बंटी, शिवानी, लक्ष्मी, नितीश, बीए की छात्र तनू ने व लोक प्रशासन विभाग के छात्र सुशील ने जनसंचार के सहायक प्राध्यापक दीपक अरोड़ा की अगुवाई में यह पुरस्कार प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने जनसंचार विभाग के छात्रों को शुभकामनाएं दी।
प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि जनसंचार विभाग के छात्रों ने कई फिल्म व वृतचित्र फेस्टिवल में लगातार पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अजमेर सिंह ने बताया कि विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से सेवा भारती के सेवा कार्यों के विषय पर डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें जनसंचार विभाग के छात्रों ने सहायक प्रध्यापक दीपक अरोड़ा के मार्गदर्शन में वृतचित्र बनाकर हिस्सा लिया था। इसमें दो वृतचित्र भेजे गए थे।
अमन व उनकी टीम द्वारा बनाए गए वृतचित्र को तृतीय स्थान व नीतीश द्वारा बनाए गए वृतचित्र को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अनुरूप महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के स्वराज भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने की।