फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU signs MoU with Swadeshi Research Institute, Delhi

Jind News: स्वदेशी शोध संस्थान दिल्ली के साथ सीआरएसयू का एमओयू साइन

Thu, 24 Oct 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
CRSU signs MoU with Swadeshi Research Institute, Delhi
23जेएनडी17-सीआरएसयू में हुए कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के पदाधिकारी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को शोध कार्यों के उत्थान के लिए स्वदेशी शोध संस्थान दिल्ली के साथ एमओयू साइन हुआ। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह के आदेश पर अधिष्ठाता शोध डॉ. अनुपम भाटिया एवं स्वदेशी शोध संस्थान से सुरेश गुप्ता ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के द्वारा विश्वविद्यालय में शैक्षिक शोध ट्रेनिंग स्किल और कंसल्टेंसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इस एमओयू के अनुसार सीआरएसयू के शोधार्थी, अध्यापक और स्वदेशी शोध संस्थान के संसाधनों का उपयोग शोध कार्यों के लिए कर सकेंगे। शोधार्थी दिल्ली स्थित स्वदेशी शोध संस्थान में रहकर अपना शोध कार्य बढ़ा सकेंगे, जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यदि विश्वविद्यालय का कोई शोधार्थी किसी प्रकार का स्कॉलरशिप नहीं ले रहा है तो स्वदेशी शोध संस्थान उसे मेरिट के आधार पर वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। यदि किसी विषय में विश्वविद्यालय के अंदर अंतर विभागीय शोध हो रहा है और विश्वविद्यालय में दूसरे विभाग के एक्सपर्ट नहीं है तो स्वदेशी शोध संस्थान द्वारा वरिष्ठ एक्सपट्र्स को सुपरवाइजर के तौर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शोधार्थी संस्थान का लाइब्रेरी कार्यस्थल एवं भारत सरकार शोध संस्थानों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के संसाधनों का भी उपयोग कर सकेंगे। स्वदेशी शोध संस्थान विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को उन स्थानों पर जाने के लिए सभी प्रकार की आधिकारिक अनुमति प्रदान करवाएगा। अधिष्ठाता शोध डॉ. अनुपम भाटिया ने कहा कि कुलपति डॉ. रणपाल सिंह के मार्गदर्शन में जो यह एमओयू हुआ है। यह विश्वविद्यालय के शोध ट्रेनिंग प्लेसमेंट एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान प्रो. विशाल वर्मा, डॉ. अजमेर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. स्नेहा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed