{"_id":"6a1753c6f3ef51c3380c02a0","slug":"crsu-rectifies-error-related-to-ews-category-jind-news-c-199-1-sroh1009-154113-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी से जुड़ी त्रुटि सुधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी से जुड़ी त्रुटि सुधारी
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हस्तक्षेप के बाद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडमिशन प्रोस्पेक्टस में ईडब्ल्यूएस श्रेणी से जुड़ी त्रुटि को सुधार दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रोस्पेक्टस में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की वार्षिक आय सीमा छह लाख रुपये दर्शाई गई थी, जबकि हरियाणा सरकार ने 14 जनवरी 2026 की अधिसूचना में इसे बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया था।
एबीवीपी जींद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने बताया कि त्रुटि सामने आते ही संगठन ने मामले को गंभीरता से उठाया और विश्वविद्यालय प्रशासन को नए नियमों की जानकारी दी।
परिषद ने कहा कि यदि समय रहते गलती नहीं सुधारी जाती तो हजारों पात्र विद्यार्थी प्रवेश और आरक्षण के लाभ से वंचित रह सकते थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत संशोधन जारी कर ईडब्ल्यूएस की नई आय सीमा आठ लाख रुपये लागू कर दी।
विज्ञापन
एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि छात्रों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।