{"_id":"62448a772967077c5e5abd61","slug":"crsu-bed-and-pgdrp-re-appear-exams-from-six-jind-news-rtk642514150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू बीएड व पीजीडीआरपी की री अपीयर की परीक्षाएं छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू बीएड व पीजीडीआरपी की री अपीयर की परीक्षाएं छह से
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) छह अप्रैल से बीएड और पीजीडीआरपी की री-अपीयर की परीक्षाएं लेगा। इसके लिए प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएड और पीजीडीआरपी की री अपीयर परीक्षाओं में लगभग एक हजार विद्यार्थी बैठेंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से इस परीक्षा के लिए केवल ऑफलाइन परीक्षा देने का ही विकल्प दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रण राजेश बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में 23 फरवरी से शुरू हुई अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं में छात्र संगठनों की मांग पर ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन परीक्षा देने का भी विकल्प दिया था। ऑनलाइन परीक्षाओं में आठ हजार के करीब अनफेयर मींस केस बन चुके हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय ने री अपीयर परीक्षाओं में ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय कॉलेज ऑफ शिक्षा भिवानी यहां पर भिवानी व चरखी दादरी के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अग्रवाल पीजी कॉलेज बल्लभगढ़ इसमें बल्लभगढ़, फरीदाबाद के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिव कॉलेज ऑफ शिक्षा फरीदाबाद इसमें बल्लभगढ़, फरीदाबाद व गुरुग्राम के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीआरएस जाट कॉलेज हिसार इसमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसों जिलों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज जींद इसमें जींद व कैथल के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय कॉलेज नारनौल इसमें महेंद्र और रेवाड़ी के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन औरंगाबाद, पलवल इसमें पलवल व मेवात के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय कॉलेज इसराना इसमें पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय महिला कॉलेज गोहाना इसमें गोहाना, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले के कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। टीका राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत इसमें सोनीपत के कई कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।