फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU: Artists spread art on Haryanvi songs

सीआरएसयू : कलाकारों ने हरियाणवी गीतों पर बिखेरे कला के जलवे

Tue, 01 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CRSU: Artists spread art on Haryanvi songs
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय(सीआरएसयू) में मंगलवार को राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. रणपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रोफेसर अनूप लाठर ने शिरकत की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्होंने कॉलेज स्तर पर युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा इसमें प्रदेश के कलाकारों ने भी शामिल होकर हरियाणवी गीतों पर अपनी कला के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा दिवस पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार शुद्ध हरियाणवी में यहां की बोली, यहां का साहित्य एवं संस्कृति को लेकर आयोजित उत्सव भविष्य में हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में नए आयाम स्थापित करेगा। हरियाणा उत्सव के मुख्यातिथि प्रोफेसर अनूप लाठर ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह उत्सव एक उत्सव तो है ही साथ ही यह हरियाणवी संस्कृति का यज्ञ है। लाठर ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हरियाणा उत्सव एक पौधे के रूप में शुरू हुआ है। भविष्य में यह एक वट वृक्ष के रूप में हरियाणवी संस्कृति को एक नया आयाम देगा। कलाकारों ने फिल्म चंद्रावल देखण मै जाउंगी, उतां का सै गाम बावली उड़ जाईये रे कबूतर उड़ जाईये रे, मार देंगे मार देंगे नखरे मेरे समेत अनेक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रदीप बूरा, पूजा हुड्डा, महेंद्र झंडू, गगन हरियाणवी, सुरेंद्र रोमियो, देव कु मार देवा, अंजलि सिंह हुड्डा, सुमित कजला, नवीन नारू, निशा राणा, बिरु कटारिया, विनोद व रेणु दुहन ने अपनी कला की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed