फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven new courses will be available in CRS University from this session

सीआरएस यूनिवर्सिटी में इस सत्र से उपलब्ध होंगे सात नए कोर्स

Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven new courses will be available in CRS University from this session
सीआरएस यूनिवर्सिटी में आयोजित मीटिंग में मौजूद स्टाफ। संवाद - फोटो : Jind
जींद। वीरवार को सीआरएस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक परिषद की बैठक की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कुल सचिव प्रो. लवलीन मोहन ने की। इसमें डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. एसके सिन्हा, डायरेक्टर एकेडमिक ब्रांच डॉ सुनील फोगाट, डीन ऑफ कॉलेज डॉ आनंद मलिक, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमीक ब्रांच सीमा दहिया शामिल हुई। इस दौरान यूनिवर्सिटी में चल रहे शैक्षणिक विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इनमें 22 जुलाई को होने वाली शैक्षणिक परिषद की बैठक में रखा जाएगा, जिनमें नए पाठ्यक्रम से शुरू होने वाले 7 नए कोर्स शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि यूनिवर्सिटी में 7 नए कोर्स आने पर शिक्षा पर काफी असर पड़ेगा। अब युवाओं को कोर्स करने के लिए जिले से बाहर दूसरी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जाना पड़ रहा है, लेकिन इन 7 नए कोर्सों के आने से युवाओं को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बैठक में शुरू होने वाले नए कोर्सेज को मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक परिषद की बैठक कुलपति डॉ. रणपाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है और उनके नेतृत्व में 7 नए कोर्स का आना यूनिवर्सिटी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed