{"_id":"6826300a6c4ca3e8f30dcf1b","slug":"crp-fest-on-23rd-in-all-primary-and-secondary-schools-of-the-district-jind-news-c-199-1-jnd1002-134711-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सीआरपी फेस्ट 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सीआरपी फेस्ट 23 को
विज्ञापन
15जेएनडी06 राजकीय कन्या माॅडल संस्कृति स्कूल में सीआरपी गतिविधियों में भाग लेते विद्यार्थियों क
जींद। 23 मई को जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एसएमएसी बैठक और पीटीएम के दौरान सीआरपी (क्लास रेडीनेस प्रोग्राम) फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) कार्यक्रम के तहत कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।
शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो 23 मई तक चलेगा। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अभिभावक अपने बच्चे की सीखी हुई दक्षताओं की जानकारी ले सकेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी शिक्षण सत्र के लिए मानसिक, बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से तैयार करना है।
सीआरपी फेस्ट में सभी विषयों से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडल, चार्ट, पोस्टर, वर्कशीट और नवाचारों का अत्यंत मनोहारी प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियोंं की प्रस्तुतियां न केवल उनकी सीखने की तत्परता को दर्शाएगी बल्कि उनमें निहित रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास की झलक भी देगी। रेडीनेस कार्यक्रम के तहत क्लस्टर अनुसार सभी विद्यालयों मे संबंधित सीआरसी, एबीआरसी, डायट फेकल्टी निर्धारित समय अनुसार विद्यालयों का अवलोकन करते हुए स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। अध्यापक पिछली ऑब्जरवेशन के आधार पर दोहराई प्लान करेंगे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम विद्यार्थियोंं में बुनियादी साक्षरता और गणित कौशल का विकास करता है और उन्हें स्कूल के वातावरण से सहज महसूस कराता है। बच्चे शिक्षकों के नेतृत्व में रोजाना खेल-खेल में कविता गान और कहानी सुनाकर पढ़ाया जाएगा। इसके साथ बच्चों को मिट्टी और रेत पर उंगलियों से आकृति बनाकर बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ बच्चों को रस्सी कूदना भी सिखाया जाएगा। विद्यालय में बच्चों से सीखी गई गतिविधियों के बारे में पूछा जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम सप्ताह में अभिभावकों की बैठक लेकर उन्हें बच्चों की प्रगति की जानकारी दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -
जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों मे सीआरपी फेस्ट को त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। सीआरपी फेस्ट में सभी विषयों से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियो, मॉडल, चार्ट, पोस्टर और वर्कशीट के माध्यम से नवाचारों का अत्यंत मनोहारी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पीटीएम का भी आयोजन होगा और स्कूल प्रबंधन कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
-- राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला समन्वयक