Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowds throng the markets ahead of Dhanteras

Jind News: धनतेरस से पहले बाजार में उमड़ी भाड़, पैर रखने तक की जगह नहीं

Fri, 06 Nov 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the markets ahead of Dhanteras
05जेएनडी22: शहर के मुख्य बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : samvad
जींद। दिवाली के दीपोत्सव की चमक बाजारों में दिखाई देने लगी है। धनतेरस से एक दिन पहले ही वीरवार को शहर के बाजार ग्राहकों से खचाखच भर गए हैं। सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है। तांगा चौक, पंजाबी बाजार, गांधी गली, मेन बाजार, पालिका बाजार, बैंक रोड और कपड़ा मार्केट में भीड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों को शुक्रवार को धनतेरस पर करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

त्योहारी खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़ों, बर्तनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर कंपनियों और व्यापारियों की ओर से कई तरह की स्कीमें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक के साथ अतिक्रमण ने आमजन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलने के बावजूद दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान और बड़े मेज लगा रखे हैं। शहर थाना के सामने स्थिति अधिक खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना रोड और रानी तालाब के आसपास सड़क के दोनों ओर सेल लगने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की है, लेकिन वाहन चालकों के भीड़भाड़ वाले बाजारों में प्रवेश करने से जाम लग रहा है।
वाहन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर नजर
धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ मानते हैं। आगामी शादी के सीजन को देखते हुए भी आभूषणों की खरीदारी हो रही है। ज्वैलर्स प्रदीप ने बताया कि ग्राहकों ने धनतेरस के लिए पहले से आभूषण बुक करवाए हैं। चांदी के सिक्कों, बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। इस बार पांच ग्राम के चांदी के सिक्के और मूर्तियों के नए डिजाइन उपलब्ध हैं। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:49 से रात 8:23 बजे तक और वृषभ काल शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक रहेगा। दोपहर 3:20 से शाम 5:10 बजे तक भी खरीदारी के लिए शुभ समय बताया गया है। सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन, सोना, चांदी और झाड़ू खरीदने के साथ भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

----------------
05जेएनडी22: शहर के मुख्य बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़। संवाद
05जेएनडी23, 24: शहर के मुख्य बाजार में रानी तालाब के नजदीक लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

05जेएनडी22: शहर के मुख्य बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़। संवाद

05जेएनडी22: शहर के मुख्य बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed