फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowd of patients in civil hospital every day, need to avoid corona

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लग रही मरीजों की भीड़, कोरोना से बचने की जरूरत

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in civil hospital every day, need to avoid corona
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
जींद। अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है और अस्पताल में उमड़ने वाली मरीजों की भीड़ खतरनाक साबित हो सकती है। तीसरी लहर आने की आशंका अभी भी है। दीपावली तक कोरोना के मामले बढ़ने की बड़ी आशंका है। वहीं डीसी नरेश नरवाल ने पिछले दिनों के अपने दौरे के दौरान कहा था कि अस्पताल में इलेक्ट्रिक टोकन सिस्टम लगाया जाएगा, लेकिन इस तरफ अभी कोई कदम नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1300 से 1400 के आसपास मरीज आते हैं। अस्पताल की रजिस्ट्रेशन खिड़की, ओपीडी व दवाइयों की खिड़की के अलावा लैब के बाहर लंबी लाइन लगती है। इसमें लोग न तो शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हैं और न ही मास्क लगाए होते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामले में यह भीड़ खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा टला नहीं है। खासकर दीपावली तक लोगों को विशेष सावधान जरूर रहना होगा। पिछले दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखकर डीसी नरेश नरवाल ने कहा था कि यहां पर इलेक्ट्रिक टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। एक महीने बाद भी इस दिशा में कोई प्रगति नहीं है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि अस्पताल में इलेक्ट्रिक टोकन सिस्टम के लिए तीन-चार फर्मों से बातचीत की गई है। इसके लिए कुटेशन मांगी गई है। अभी तक किसी भी फर्म ने कुटेशन नहीं दी है। कुटेशन मिलने के बाद डीसी ऑफिस में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed