{"_id":"69a9d246a97fcc53f60b73e7","slug":"crowd-of-injured-people-remained-at-the-civil-hospital-throughout-the-day-on-phag-jind-news-c-199-1-sroh1009-149445-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फाग पर नागरिक अस्पताल में दिनभर रही घायलों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फाग पर नागरिक अस्पताल में दिनभर रही घायलों की भीड़
Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी10: गोहाना रोड पर महिला थाना प्रभारी मोनिका डीएसपी कमलदीप पर कोरड़े बरसाते हुए। संवाद
जींद। फाग पर जिला सतरंगी नजर आया। कई स्थानों पर रंग और मस्ती के साथ त्योहार मनाया गया। वहीं नागरिक अस्पताल में घायलों की भीड़ भी देखने को मिली। दिनभर उपचार के लिए मरीज पहुंचते रहे।
अस्पताल में फाग के दिन 115 मामले सड़क दुर्घटना और मारपीट में चोट लगने के आए। वहीं 30 केस कुत्ते और बंदर के काटने के भी आए। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले से की गई तैयारी से मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। दवाइयों और जरूरी चिकित्सा उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं और ढोल-नगाड़ों व फाग गीतों के साथ उत्सव मनाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सामूहिक रूप से फाग खेलने की परंपरा है। इसमें महिलाएं और पुरुष अलग-अलग समूह बनाकर लोकगीतों के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
जींद शहर के अपना पार्क में भी महिला और पुरुषों ने होली खेली। यहां रंग, गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं कंडेला गांव में भी ग्रामीणों ने चबूतरे पर सामूहिक रूप से फाग खेलकर परंपरा को जीवित रखा। गांव में ढोल और फाग गीतों के बीच लोग देर तक उत्सव में झूमते रहे।
बाक्स
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात थी
फाग के दौरान कई बार हुड़दंग की आशंका भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। दिनभर पुलिस की राइडर टीमें शहर में गश्त करती रहीं जिससे कानून व्यवस्था बनी रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
बाक्स
पारंपरिक अंदाज में कोरड़ों संग खेली होली
त्योहार के अवसर पर पुलिस विभाग में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक ने अपने आवास पर पुलिस कर्मियों के साथ फाग खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पारंपरिक अंदाज में कोरड़ों के साथ फाग खेला गया और एसपी व डीएसपी पर भी जमकर कोरड़े बरसे। पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ त्योहार का आनंद भी लिया।