फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crops damaged due to overnight rains, 560 farmers came to complain

Jind News: रातभर हुई बारिश से फसलें खराब, शिकायत देने पहुंचे 560 किसान

Wed, 22 Mar 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged due to overnight rains, 560 farmers came to complain
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश सोमवार देर रात तक जारी रही। बेमौसम बारिश ने किसानों के खेतों में गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिले में किसानों ने 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं और छह हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल उगा रखी है। वहीं आलू, प्याज व टमाटर की फसल को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। पहले ही दिन कृषि विभाग कार्यालय में 560 किसानों ने फसल खराब होने की शिकायत दी है। यह आंकड़ा अगले दो दिन में बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में 18 घंटे में औसतन 46.3 एमएम बारिश
सोमवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई बारिश रात 11 बजे तक जारी रही। इससे गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। सरसों की खड़ी और कटी फसल भीगने से उसको भी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 18 घंटे में औसतन 46.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। राई ब्लॉक में सबसे अधिक 81 एमएम तो खरखौदा में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही गन्नौर में 45 एमएम, सोनीपत ब्लॉक में 39 एमएम, गोहाना में 23 एमएम व खानपुर ब्लॉक में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर के किसान सुरेश, रामकिशन, अजीत, रामसिंह, संदीप, बलबीर, मनोज व धर्मबीर ने बताया कि बारिश से उनकी फसल में जलभराव हो गया है। जिसका बुरा असर पड़ रहा है। उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है। कृषि विभाग का कहना है कि शुरुआती जांच में जिले में करीब 53 हजार हेक्टेयर में 1 से 25 फीसदी तक फसल में नुकसान हुआ है। हालांकि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे नाले के कारण सड़क का पानी खेतों में भरा
गांव राई के पास नेशनल हाईवे-334 बी के निकट अधूरे नाले के कारण सड़क का पानी खेतों में उतरने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। किसान पुनित कौशिक ने बताया कि सड़क का पानी खेत में उतरने से सरसों की कटी फसल डूब गई है। साथ ही पास के गेहूं के खेतों में पानी भर गया है। जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल का मुआवजा देने की मांग की है। किसान बिजेंद्र कौशिक ने बताया कि बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल को काफी हद तक प्रभावित किया है।
कृषि विभाग कार्यालय में लगी रही भीड़
फसलों में हुए नुकसान के बाद पीड़ित किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में खराबा की शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को विभिन्न ब्लॉक से 560 शिकायत कृषि विभाग कार्यालय में पहुंची। अगले दो दिनों में यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाने वाले किसान 72 घंटे के अंदर अपनी शिकायत विभाग में दर्ज करवा सकते हैं। कृषि विभाग ने बीमा नहीं कराने वाले किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया है।
किसानों को अभी भी राहत के नहीं दिख रहे आसार
कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. प्रेमदीप बताते हैं कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 23 व 24 मार्च को बारिश व तेज हवा चलने के आसार बने हुए हैं। बारिश व तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
फसलों की गिरदावरी कर मुआवजा दे सरकार : राजीव जैन
भाजपा नेता राजीव जैन ने लहराड़ा, रोहट, झरोट, हरसाना एवं बैंयापुर का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने व फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग की है। इस दौरान दिलबाग, महेन्द्र सिंह, चरण सिंह, रतिराम, राजेंद्र, रणधीर, बंसी, वेद प्रकाश, रोहताश, प्रकाश, सतेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
सरकार बारिश से खराब हुई फसल की तुरंत करवाए स्पेशल गिरदावरी : पदम दहिया
बारिश से गेंहू व सरसों की फसल के नुकसान को लेकर पूर्व विधायक पदम दहिया ने अनेक गांवों का दौरा किया। उन्होंने सरकार ने आग्रह किया कि खराब हुई फसल की तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बारिश से प्रभावित खेतों का किया दौरा
गोहाना। भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने गांव खेड़ी दमकन में बारिश से प्रभावित खेतों का दौरा किया। किसानों ने सरकार से गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष सुधीर मलिक, सतपाल लठवाल, किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र व अन्य किसान मौजूद रहे।
प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजा दे सरकार : कुलदीप शर्मा
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के दौरान कहा है कि बारिश व तेज हवाओं से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। सरकार को विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कुराड, भिगान, थरिया, लड़सौली, शहजादपुर, ठरू उल्देपुर, जाहरी, देवडू गांव में अभियान चला कर ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
मानव अधिकार संरक्षण संघ ने की मुआवजे की मांग
मानव अधिकार संरक्षण संघ की टीम ने बारिश से खराब हुई फसलों के लिए सरकार से उचित मुआवजे के मांग की है। संघ की एक टीम ने गांव बैयांपुर का दौरा किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत, चेयरमैन संजय सिंगला, संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, उत्तम कुमार, जगवीर आंतिल, रामनिवास सिंगला, प्रवीण गोयल मंडी लोग ने किसानों को उनकी आवाज को पुरजोर उठाने का आश्वासन दिया।
वर्जन
बारिश के चलते फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मंगलवार को कृषि विभाग कार्यालय में करीब 560 शिकायत पहुंची है। बीमा कराने वाले किसानों को 72 घंटे के अंदर अपनी फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। जिससे सर्वे समय पर हो सके। डॉ.देवेंद्र लांबा, एएसओ, कृषि विभाग सोनीपत

वर्जन
किसान अपने खेतों में किसी सूरत में पानी खड़ा न रहने दें। पानी निकासी का उचित प्रबंध कराए। निकटतम खंड कृषि अधिकारी या कृषि कार्यालय में फसल खराबे की शिकायत दें। बीमा नहीं कराने वाले किसान भी खराब फसल का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराए।
डॉ. अनिल सहरावत, उप निदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed