फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crop crush, farmer, tractor

डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट

Sat, 06 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
crop crush, farmer, tractor
ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को नष्ट करता गुलकनी गांव का किसान राममेहर। - फोटो : Jind
जींद। किसान आंदोलन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा जरूरत पड़ने पर फसल जलाने के बयान पर खड़ी फसलों को नष्ट करने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गुलकनी गांव निवासी किसान राममेहर ने अपनी खड़ी डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। इससे पहले 21 फरवरी को राममेहर ने दो एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। शनिवार दोपहर राममेहर रोटावेटर लेकर खेत में पहुंचे और करीब डेढ़ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। फसल एक महीने में तैयार होनी थी, लेकिन इससे पहले ही राममेहर ने इसे नष्ट कर दिया। गांव के किसानों ने राममेहर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। राममेहर के अनुसार उसने अपनी पूरी फसल को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed