फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Criticizing someone is like poison in life: Priest Ashok Sharma

किसी की निंदा करना जीवन में विष समान : पुजारी अशोक शर्मा

Sat, 04 Jan 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Criticizing someone is like poison in life: Priest Ashok Sharma
04जेएनडी14: महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने साप्ताहिक प्रवचन करने में कहा कि मधुर वाणी आत्मा का सद्गुण है। दूसरों की निंदा करना, अप्रिय भाषा प्रयोग करना जीवन में विषय है। जो हमारे आत्मिक गुणों का नष्ट कर देता है। कोई किसी की निंदा करता है, वह पाप की निंदा न करके किसी व्यक्ति की निंदा कर रहा है तो जीवन में अशुभ कर्मों का अर्जन कर रहा है। वह निंदक कर्म का अपने जीवन में निमंत्रण कर रहा है। पाप की निंदा करो।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति की निंदा मत करो। पाप को बुरा समझने वाला कभी पापानुगामी नहीं बनता। निंदा करने वाले मन का मलिन बन जाता है। निंदा त्याग ने वाला मन पवित्र रहता है। मानव जीवन श्रेष्ठ है। इसमें पुष्पों की तरह सुगंध का वास हो ऐसा प्रयत्न करो। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वर्ग और नरक विद्यमान है। जीवन सम्यक प्रकार से जीया जाए तो स्वर्ग का सुख मिलता है। जीवन में बुराई पंसद है तो जीवन नरक बन जाता है।
विज्ञापन

जहां कष्ट, दुख मिलते है। जीवन में क्रोध है, व्यवहार प्रेम नहीं है, स्वभाव क्रोधी है तो जीवन नरक है। प्रेम है तो जीवन स्वर्ग है। व्यसन मुक्त जीवन रखो व्यसनों से जीवन कभी सुखी नहीं बना। अपना स्वभाव मधु रखो। व्यक्ति का अहंकार स्वभाव को दूषित कर देता है। कभी भी किसी के सामने अपने गुप्त रहस्यों को प्रकट मत करो। क्योंकि दर्द हमेशा अपने ही देते है वरना गैरों को क्या पता आपको तकलीफ किस बात से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed