फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young man, shot the hostage, crime, gun, firing, jind

युवक को बंधक बनाकर मारी गोली

Sun, 05 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 05 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
young man, shot the hostage, crime, gun, firing, jind
firing
शहर के रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली से निकल रहे युवक को रंजिश के चलते जबरदस्ती घर के अंदर ले जाकर गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक की पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में घायल युवक को दूसरी गली में डालकर वहां से फरार हो गए। बाद में गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गुप्ता कालोनी निवासी सुनील ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ चौड़ी गली निवासी अजय रंजिश रखता है। प्रतिदिन की तरह दो जनवरी को देर शाम को चौड़ी गली से निकल रहा था। इस दौरान अजय, उसका चाचा मनोज खड़ा हुआ था। जैसे ही वह उनके मकान के पास पहुंचा तो अजय ने झपटा मारकर उसका मोबाइल को छीन लिया और दोनों उसे पकड़कर मकान के अंदर ले गए। जहां पर दोनों ने मिलकर उसकी लात व घुसों से पिटाई की। इसी दौरान गाड़ी में सवार होकर राजू व उसका दोस्त रमेश वहां पर पहुंच गए और आते ही उसकी पिटाई की। बाद में राजू ने अपने पास मौजूद रिवाल्वर से उसको दो गोलियां मार दी। गोली लगने से घायल होने के बाद उसे घसीटते हुए दूसरे गली में ले गए और वहां फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर चौड़ी गली निवासी अजय, मनोज, राजू व रमेश के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी दिलबाग ने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed