{"_id":"637cf44191a11d4d7960e013","slug":"woman-killed-and-body-thrown-in-bushes-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका
Tue, 22 Nov 2022 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:39 PM IST
सार
जींद के जुलाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा की महिला मजदूर का शव झाड़ियों में मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है वहीं महिला का पति सुबह घटनास्थल पर नशे में बेसुध मिला। मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के जुलाना के क्षेत्र के एक गांव में खेल स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह झाड़ियों में हत्या कर फेंका गया ईंट भट्ठे की महिला मजदूर का शव पाया गया। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की नाक, आंख और अन्य जगह चोट के निशान हैं। सुबह घटनास्थल पर मृतका का पति नशे की हालत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर जुलाना थाने पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतका बिहार की रहने वाली थी। जुलाना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया। ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण गांव में स्टेडियम के पास पहुंचे तो झाड़ियों में फेंका गया महिला का शव देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतका का पति शराब के नशे में पड़ा हुआ था। मृतका के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सूचना पर जुलाना थाना प्रभारी फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके का जायजा लिया। छानबीन के दौरान सामने आया कि महिला बिहार की रहने वाली थी।
विज्ञापन
मजदूरी करने एक महीने पहले आया था परिवार
बिहार की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ करीब एक महीने पहले जिले के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आई थी। वह अपने पति और चार बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर ही रहती थी। सोमवार को वह ईंट भट्ठे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके पति ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी थी। पति ने उसे को ईंट-भट्ठे के अलावा आसपास ढूंढा भी था लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह महिला का शव स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला। शव के पास उसका पति शराब के नशे में पड़ा हुआ था।
महिला के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। -समरजीत, प्रभारी, जुलाना पुलिस थाना।