फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman commits suicide by jumping in front of train in Jind

Jind: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, सुसाइड नोट में पति और सास पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Sun, 10 Jul 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 11:14 PM IST
सार

महिला ने साथ में यह भी लिखा कि लाश को लावारिश समझकर अंतिम संस्कार किया जाए। महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में केवल मंजू पत्नी संदीप लिखा है, लेकिन अपना पता नहीं बताया।

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of train in Jind
घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में जलालपुर फाटक के पास महिला ने सुसाइड नोट में पति व सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में केवल मंजू पत्नी संदीप लिखा है, लेकिन अपना पता नहीं बताया। मृतका की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन


जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतका की शिनाख्त में लगी हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी एसआई स्नेहीराज मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। मृतका के पास सुसाइड नोट मिला यह भी लिखा कि उसकी मौत के बाद शव को लावारिस समझकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाए। जीआरपी ने मृतका की पहचान के लिए शव को लगभग तीन घंटे घटनास्थल पर ही रखा। 
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से सुसाइड नोट जरूर मिला है, जिसमें नाम मंजू पत्नी संदीप लिखा है। सुसाइड नोट में पति और सास की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। -स्नेहीराज, थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed