फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   U.P. High Court, attempts, capture, land, prosecutor, jind

यूपी हाईकोर्ट के सरकारी वकील की जमीन पर कब्जे के प्रयास

Sun, 16 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 16 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
U.P. High Court, attempts, capture, land, prosecutor, jind
कोर्ट - फोटो : Pintrest
गांव बड़ा बीड़ वन के निकट यूपी हाईकोर्ट के सरकारी वकील की खेती योग्य भूमि पर हथियारबंद लोगों ने किया कब्जा करने का प्रयास। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करके 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बड़ा बीड़ वन निवासी दलशेर सिंह ने बताया कि वह उत्तर के हाईकोर्ट में सरकारी वकील के पद पर कार्यरत है और वह अक्सर वहीं पर रहता है। उसके कृषि योग्य भूमि बड़ा बीड़ वन के साथ है और इस जमीन की रजिस्टरी भी उसके नाम पर है। पशुओं से बचाव के लिए पिलर लगाए हुए है।
विज्ञापन


इस जमीन को उसने किसी व्यक्ति को ठेके पर दिया हुआ है। 12 अप्रैल को जमीन पर ठेका लिया हुआ व्यक्ति वहां पर मौजूद था। इसी दौरान गांव भिड़ताना निवासी रामनिवास गाड़ी और बाइक सवार लगभग एक दर्जन युवकों के साथ वहां पर पहुंचा। यहां पर आते ही उन्होंने खेत में लगे पत्थर के पिलरों को तोड़ना शुरू कर दिया और जमीन के ठेकेदार को धमकी देने लगे। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि वह एक हिस्ट्रीशूटर के साथी है। अगर इस जमीन पर जल्द ही कब्जा नहीं छोड़ा तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जमीन को ठेके पर लिए हुए व्यक्ति ने इसकी सूचना उसे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव भिड़ताना निवासी रामनिवास को नामजद करके 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed