{"_id":"d8d9a667f5a9203527a2e9343ca8ec49","slug":"two-murderrer-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रजवाहा रोड पर एक मजदूर की डंडों व ईंटों से वार करके हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने एक आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर, जबकि दूसरे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए डंडों तथा शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार गांव बडनपुर निवासी चांदीराम (35) मजदूरी करता था। तीन दिसंबर को चांदीराम मजदूरी करने के लिए नरवाना गया था।
देर शाम को जब वह वापस लौट रहा था तो शहर के रजवाहा रोड पर गांव बडनपुर निवासी दिलबाग अपने रिश्तेदार गांव बराह खुर्द निवासी संजय व अन्य के साथ वहां पर पहुंचा और चांदीराम को पकड़कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
जहां पर अज्ञात स्थान पर ले जाकर उस पर डंडों व ईंटों से वार कर दिया। बाद में आरोपी देर रात को चांदीराम को गंभीर हालात में गांव में ही फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चांदीराम के भानजे अमरीक ने बताया था कि चांदीराम की बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपी संजय उसे देर रात गांव में छोड़ गए थे।
घटना के बारे में कुछ न बता कर और खुद को बाहरी बता रहा था।
मरने से पूर्व चांदीराम द्वारा पुलिस को दिए बयान के आधार पर शहर थाना पुलिस ने गांव बराह खुर्द निवासी संजय, दिलबाग, भजना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलबाग तथा संजय को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।
जहां से अदालत ने आरोपी संजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी दिलबाग को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।