{"_id":"5730e7ae4f1c1b0b0a91a007","slug":"two-criminal-arrest-in-pillukhera-jind-fire-in-police-station-pillukhera","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में आग लगाने व हथियार लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में आग लगाने व हथियार लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने की बिल्डिंग में आग लगाने व थाने से हथियार लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान थाने से लूट के बाद फैंके गए हथियारों की जगह की निशानदेही करवाने व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
20 फरवरी को शरारती तत्वों ने पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में उप-तहसील कार्यालय, बीडीपीओ, सीडीपीओ कार्यालय, रेलवे स्टेशन तथा थाने की बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर सरकारी कार्यालयों के भवनों को आग के हवाले किया गया था। इसी दौरान कुछ बदमाश थाने में जमा लाइसेंसी हथियारों को भी लूटकर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, रोड जाम करने तथा हथियार लूटने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
पुलिस कार्रवाई के डर के चलते कुछ आरोपियों द्वारा हथियारों को सार्वजनिक स्थानों पर डाल दिया गया था। जिसके बाद में पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर काफी हथियारों को बरामद भी कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कालवा गांव निवासी विकास उर्फ कासू, दिलबाग उर्फ बागा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
थाने की बिल्डिंग में आग लगाने तथा थाने से हथियार लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कालवा निवासी विकास ने थाने से दो देशी कट्टे तथा दिलबाग ने एक रिवाल्वर व एक देशी कट्टा लूटा था। थाने से हथियार लूटने के बाद दोनों आरोपियों ने हथियारों को खेतों में डाल दिया था, जिसे पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया था। अब दोनों आरोपियों से लूट के बाद फैंके गए हथियारों की जगह की निशानदेही करवाई गई है। पुलिस आरोपियों से लूट में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा।