{"_id":"12f0ee11b6efb4912578434a1403d1f0","slug":"two-accousd-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से खाते से रुपये निकालने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी से खाते से रुपये निकालने के आरोप में दो गिरफ्तार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधवा महिला के खाते से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गांव रोहड़ निवासी मीना देवी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पति महेंद्र की 24 मई 2014 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
सरकार द्वारा चलाई जा रही राजीव गांधी बीमा योजना के तहत 23 जुलाई 2015 को आर्थिक मदद दी गई। समाज कल्याण विभाग जींद द्वारा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सफीदों शाखा में मीना के खाते में एक लाख रुपये की राशि जमा कराई गई। मीना ने आरोप लगाया कि उसके खाते से 28 सितंबर को कुछ लोगों ने बैंक अधिकारियों से मिलकर 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई।
विज्ञापन
अगले ही दिन मीना इस राशि को लेने के लिए बैंक में गई तो बैंक मैनेजर ने बताया कि कल ही उसके खाते में 50 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। जब उसने राशि निकलवाने की बात से मना किया तो बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज उसे दिखाई। मीना ने रुपये निकाल रहे लोगों की पहचान कर लिया।
विज्ञापन
मीना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उसकी जेठानी किरण, सास केला देवी, जेठ साहब सिंह तथा ससुर रामेश्वर दिखाई दे रहे हैं। सफीदों थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की जेठानी किरण, जेठ साहब सिंह, सास केला देवी, ससुर रामेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहब सिंह और उसकी पत्नी किरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।