{"_id":"6471ac626384a6e37c0fa9f6","slug":"three-youths-made-retarded-girl-victim-of-lust-in-jind-and-case-revealed-when-she-became-pregnant-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: मंदबुद्धि युवती को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: मंदबुद्धि युवती को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
Sat, 27 May 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 12:38 PM IST
सार
जींद शहर थाना इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। जो उसके पास घर में रहती है। वह कामकाज के सिलसिले में बाहर जाती है और उसकी बेटी घर में अकेली रहती है। पीछे से उनके पड़ोसी उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद थाना इलाके में मंदबुद्धि युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
शहर थाना इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। जो उसके पास घर में रहती है। वह कामकाज के सिलसिले में बाहर जाती है और उसकी बेटी घर में अकेली रहती है। पीछे से उनके पड़ोसी उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
पेट में दर्द के चलते उसकी बेटी की जांच करवाई गई
यौन शोषण के चलते उसकी बेटी गर्भवती हो गई, घटना का उसी में पता चला जब पेट में दर्द के चलते उसकी बेटी की जांच करवाई गई। पूछताछ करने पर उसकी बेटी ने तीन पड़ोसी की 'करतूत' के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
महिला थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि महिला ने तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।