{"_id":"63c6d49a718d0b606e275d5e","slug":"three-years-ago-a-minor-was-kidnapped-and-raped-for-three-years-in-jind-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: तीन साल पहले नाबालिग का अपहरण कर बंधक बना 3 वर्ष तक किया दुष्कर्म, चंगुल से छुड़ाकर पहुंची घर, छह पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: तीन साल पहले नाबालिग का अपहरण कर बंधक बना 3 वर्ष तक किया दुष्कर्म, चंगुल से छुड़ाकर पहुंची घर, छह पर केस
Tue, 17 Jan 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:32 PM IST
सार
भिवानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से अगस्त 2019 में पीड़िता का अपहरण किया था। अपहरण करने, दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, मारपीट करने, वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद शहर के भिवानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीन साल पहले नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने और जबरन गर्भपात करवाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने हिसार के गांव सोरखी निवासी लोकेश, मंजीत, जयवीर, शीला, रवि और भिवानी जिला के गांव मिताथल निवासी सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की 19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अगस्त 2019 में वह किसी कार्य से भिवानी रोड नजदीक पेट्रोल पंप के पास गई हुई थी। उस दौरान एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसने उसकी वीडियो और फोटो भी लिए। वह कई दिन तक इधर-उधर घुमाता रहा। वहां भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। फिर उसे बंधक बना लिया जहां आरोपी मंजीत और सोनू ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सोनू ने अपने गांव मिताथल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। फिर वह किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी।
जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हिसार जिला के गांव सोरखी निवासी लोकेश, मंजीत, जयवीर, शीला, रवि और भिवानी जिला के गांव मिताथल निवासी सोनू के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, मारपीट करने, वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।