फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three year old killed in accident

सड़क पार कर रहे मासूम को कैब ने कुचला

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोमवार दोपहर खोखरी गांव में स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा एक साढ़े तीन वर्षीय छात्र मैक्सी कैब की चपेट में आ गया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मैक्सी कैब चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खोखरी गांव के रामशरण का साढ़े तीन साल का बेटा सावन दालमवाला पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। छुट्टी होने पर सावन दोपहर स्कूल की बस से गांव पहुंचा, जब वह बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था तो पीछे से आ रही एक मैक्सी कैब ने उसे कुचल दिया। सावन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ चालक
परिजनों के अनुसार मैक्सी कैब चालक घायल सावन को शहर के एक निजी अस्पताल में ले आया। इस दौरान गांव के लोग भी उसके साथ थे। मैक्सी कैब चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। पोस्टमार्टम के लिए सावन के शव को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां शव को छोड़ कर चालक फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बना स्पीड ब्रेकर
सावन के पिता रामशरण के अनुसार गांव के बस अड्डे के पास स्पीड ब्रेकर की मांग कई बार की जा चुकी है। यहां से तेज गति से वाहन गुजरते हैं। इस कारण हादसे होते रहते हैं। इस पर भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया। जिससे उसके बेटे की जान चली गई।


सड़क पार कर चुका था सावन
दालमवाला पब्लिक स्कूल के संचालक बलवंत दालमवाला के अनुसार जिस समय हादसा हुआ, सावन सड़क पार कर चुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed