{"_id":"b61780a6514fe3c5a11e48fe51e635e5","slug":"snacting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर युवक से लूटे 15 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर युवक से लूटे 15 हजार रुपये
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बुढ़ाखेड़ा के रेलवे फाटक के निकट बुधवार देर शाम बाइक सवार दो लुटेरों ने एक युवक से पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए।
घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी संजय गांव मलार में मोबाइल की दुकान चलता है। बुधवार देर शाम को वह दुकान बंद करके वापस गांव की तरफ जा रहा था तो रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल छीन लिए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। संजय के शोर मचाने पर ने आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बाद में संजय ने किसी दूसरे व्यक्ति के फोन के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।