{"_id":"655e1d4d4137947a050d15be","slug":"sexual-exploitation-of-girl-students-case-teacher-who-supported-the-accused-principal-will-also-be-arrested-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से यौन शोषण मामला: आरोपी प्राचार्य लड़कियों को छांटता, फिर अध्यापिका बहलाकर कक्ष में लेकर जाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्राओं से यौन शोषण मामला: आरोपी प्राचार्य लड़कियों को छांटता, फिर अध्यापिका बहलाकर कक्ष में लेकर जाती
Wed, 22 Nov 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 08:55 PM IST
सार
छात्राओं से यौन शोषण मामले में आरोपी प्राचार्य का साथ देने वाली शिक्षिका की गिरफ्तारी होगी। महिला आयोग ने एसआईटी से सिफारिश की है। बुधवार को केस की स्टेटस रिपोर्ट जानने के लिए शिक्षा अधिकारियों और एसआईटी को बुलाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच जिस अध्यापिका का नाम बार-बार प्राचार्य का सहयोग करने के लिए सामने आ रहा था, अब उसकी भी गिरफ्तारी होना तय है। अब तक हुई सभी प्रकार की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्राचार्य लड़कियों को छांटता था, उसके बाद आरोपी अध्यापिका लड़कियों को किसी न किसी बहाने से बहलाकर प्राचार्य के कक्ष में लेकर आती थी।
विज्ञापन
बुधवार को हरियाणा महिला आयोग ने एसआईटी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट जानने के लिए बुलाया। इस दौरान महिला आयोग ने एसआईटी को सिफारिश की है कि उस अध्यापिका को भी गिरफ्तार किया जाए। महिला आयोग ने इस अध्यापिका को छात्राओं के साथ हुई यौन शोषण की घटना में प्राचार्य की सहयोगी माना है।
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इस केस की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। महिला आयोग ने केस की सुनवाई के दौरान एसआईटी को निर्देश दिए हैं कि वह इस घिनौने कृत्य में प्राचार्य का साथ देने वाली अध्यापिका को जल्द गिरफ्तार करे। आयोग ने एसआईटी को जांच जल्द पूरी करते हुए रिपोर्ट आयोग में दाखिल करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन